फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: माल्टा, संतरा और पालक की खूब बिक्री हुई

Mon, 15 Dec 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के रोडेवेज स्टेशन पर लगी किसान हाट से लोगों ने माल्टा, संतरा और पालक की खूब खरीदारी की। रविवार को आयोजित किसान हाट में विभिन्न क्षेत्रों के काश्तकार काला भट, अदरक, लहसुन, माल्टा, नारंगी, पालक, राय, गडेरी समेत कई प्रकार के उत्पाद लेकर पहुंचे। काश्तकार अमित जोशी ने बताया कि किसान हाट काश्तकारों के लिए अपने उत्पाद बेचना का अच्छा माध्यम है। उन्होंने बताया कि 30 किलो से अधिक माल्टा, 10 किलो नारंगी और पालक के साथ राई भी लोगों ने खरीदी। काश्तकार अमित खर्कवाल ने बताया कि वर्तमान मौसम में पालक की अधिक मांग है। ठंड में होने वाला पालक सेहत के लिए भी अच्छा होता है। किसान हाट में दिनभर में करीब 25 हजार की बिक्री विभिन्न उत्पादों की हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें