टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैैलता जा रहा है। कोरोना की चपेट में आने से कंटेंनमेंट जोन मनिहारगोठ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की मौत होने के बाद इस क्षेत्र एक और महिला कोरोेना पॉजिटिव मिली है। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
टनकपुर में कई लोगों के कोरोना संक्रमित पर प्रशासन की ओर से नगर के इमली पड़ाव वार्ड और मनिहारगोठ ग्राम पंचायत के संक्रमित क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। शनिवार को कोरोना से पीड़ित मनिहारगोठ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की हल्द्वानी एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। शनिवार को देर शाम मनिहारगोठ निवासी एक और महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि संबंधित महिला को आइसोलेट कर दिया गया है।
आइसुलेशन सेंटरों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं,मरीज परेशान
टनकपुर। कोरोना संक्रमित लोगों के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। जिससे बिजली गुल होने पर मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एसडीएम दयानंद सरस्वती का कहना है कि बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है। संवाद