फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

Tue, 27 Jan 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से राजकीय प्रेक्षागृह गोरलचौड़ में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, कर्तव्यों और ग्रामीण विकास में उनकी प्रभावी सहभागिता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र लडवाल ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान समय में पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने पंचायत को लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी बताते हुए कहा कि प्रतिनिधियों को समाज के सभी वर्गों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, शैलेश जोशी, मोहित पाठक, वतन, जितेंद्र, चंद्र किशोर, सचिन जोशी, सतीश पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें