भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद समारोह शुरू हो गया है। शुभारंभ पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और समूह गान पेश किया। विवेकानंद इंटर कॉलेज के ललित जोशी की उद्घोष टीम ने मार्च पास्ट किया।
पं. पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित खेलकूद के पहले दिन विभिन्न एथलेटिक्स खेलों के मुकाबले हुए। अंडर 10 बालिकाओं की 100 मी. फर्राटा दौड़ में पल्लवी धामी जीतीं। प्रियंका दूसरे कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की फर्राटा दौड़ में पीयूष कुमार, विशेष और विशाल तिवारी पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर 10 बालकों की 400 मी. दौड़ में ऋषभ, ऋतिक और सचिन पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर 12 बालिकाओं की 100 मी. दौड़ में पूनम राणा प्रथम, खुशी भट्ट द्वितीय और अर्पिता तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मी. में पूनम, अर्पिता और दिव्या दानू, 400 मी. दौड़ में खुशी, दिव्या और दीपा पहले तीन स्थानों पर रहीं। अंडर 12 बालकों की 400 मी. दौड़ में मोहित सिंह प्रथम, शुभम द्वितीय और ललित त़ृतीय रहे। अंडर 10 बालिकाओं की 200 मी. दौड़ में महक प्रथम श्रद्धा द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मी. दौड़ मेें महक, संजना और मानसी, अंडर 14 बालिकाओं की 200 मी. दौड़ में प्रिया चंद, पिंकी और चांदनी पहले तीन स्थानों पर रहीं।
अंडर 14 बालकों की 200 मी. दौड़ में नीरज भंडारी, अभिनव सिंह, अंकित नाथ, 400 मी. दौड़ में रोशन, शिवम और सोनू क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्णायक मंडल में रचित वल्दिया, तुलसी खोलिया, चंद्र सिंह खोलिया, जितेंद्र,, ललित मोहन भट्ट शामिल थे।
उद्घाटन कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
आयोजक समिति के अध्यक्ष दयानंद राय, सचिव रामायण प्रसाद, लक्ष्मण सिंह पाटनी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, जेबी सिंह, ललित मोहन, कमला बिष्ट, शबाना, जगदीश बोहरा, ललित मोहन जोशी, सौरभ गुप्ता, पीएल विश्वकर्मा, धर्मवीर, लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।