फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत आमनी में चीड़ का पेड़ आवासीय मकान में गिरा

Sat, 17 Mar 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
आमनी गांव में अंधड़ के कारण मकान के उपर गिरा चीड़ का पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के सीमांत आमनी ग्राम पंचायत में आए तेज अंधड़ और तूफान से चीड़ का एक विशालकाय पेड़ आवासीय मकान में जा गिरा। मकान के भीतर रह रहे परिवार के लोगों को वहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। तूफान और अतिवृष्टि के कारण प्रभावित परिवार की हजारों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवार ने जिलाधिकारी और तहसीलदार को पत्र सौंपकर दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


आमनी निवासी विक्रम सिंह पुत्र दीवान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई अतिवृष्टि और तूफान से विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर जाने से आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। उसने और उसके परिवार के सदस्यों ने भागकर जान बचाई। पेड़ गिरने से मकान के भीतर रखा गया सारा सामान नष्ट हो गया।

 ग्राम प्रधान बसंती रैंसवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।  तहसीलदार गोविंद प्रसाद ने राजस्व निरीक्षक को तीन दिन के भीतर जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार ने बताया कि आपदा मद में आवंटित बजट 25 मार्च तक शासन को समर्पित किया जाना है। इसलिए राजस्व निरीक्षक को जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त भवन का आगणन तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें