फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह जीप है या ट्रक!

Tue, 13 Mar 2018 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
जीप या ट्रक:चंपावत मोटर स्टेशन में जीप में अनियंत्रित तरीके से लदी सरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास जीप दुर्घटना में सात फरवरी को दस लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके मालवाहकों की ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह ओवरलोडिंग लोगों के लिए खतरा बन रही है। चंपावत मोटर स्टेशन पर बुधवार को एक जीप ने खतरनाक तरीके से शहर में दस्तक दी।
विज्ञापन


जीप में इस कदर सरिया लदी थी कि लोगों को ये अंदाजा लगना मुश्किल था, कि यह जीप है या ट्रक। जीप में लदी सरिया जमीन को छू रही थी, मगर पुलिस इस पर काबू नहीं पा सकी। इसी तरह मैदानी क्षेत्र टनकपुर से पहाड़ को जाने वाले वाहनों पर भी सरिया, पाइप आदि सामग्री वाहन से बाहर बेतरतीब तरीके से लदी जा रही है।

ओवरलोड या नियम तोड़ आवाजाही करने वाले मालवाहकों पर लगातार कार्रवाई की गई है। ये वाहन कैसे बच गए, इसका पता लगाया जाएगा। किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सामग्री मिलने या वाहन के बाहर सामग्री पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मैं खुद भी इस मामले पर नजर रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें