फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से मानदेय न मिलने पर आउटसोर्स कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोहाघाट उप जिला अस्पताल के कोविड संविदा कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में आउटसोर्स के जरिए कोविड-19 की ड्यूटी में लगे सात कर्मचारियों को बीते चार महीनों से मानदेय नहीं मिल सका है। मानेदय की मांग को लेकर कर्मियों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। बाद में कर्मियों ने अस्पताल पहुंचे डीएम को भी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिमांशु राय के नेतृत्व में आउटसोर्स में तैनात वार्ड ब्वाय, स्टाफ नर्स आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे करीब चार महीने से कोरोना महामारी के चलते बिना अवकाश के पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। लेकिन फिर भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय नहीं मिलने से परिवार के भरणपोषण की भी समस्या पैदा हो गई। कर्मचारियों का कहना था कि कोविड के सैंपल लेकर वे हल्द्वानी जाते हैं, लेकिन उन्हें भोजन आदि का खर्चा भी नहीं मिलता है। डीएम ने उनकी समस्याएं सुनते हुए शीघ्र मानदेय का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में हरीश जोशी, हरीश कुमार, विजय कुमार, संजीव कुमार, बाला देवी, सोनम आदि मौजूद रहे। वहीं एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि एजेंसी को जल्द से जल्द मानदेय भुगतान के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें