फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में पानी के लिए मचा हाहाकार

Sat, 03 Jun 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर में पानी के लिए हाहाकार मचा है। गर्मी में पानी की ज्यादा जरूरत होती है लेकिन जल संस्थान जरूरत भर पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। वार्ड संख्या तीन और चार के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं। पानी नहीं मिलने से लोग पिछले पंद्रह दिनों से कपड़े नहीं धो पाए हैं। पीने और नहाने के लिए घर से दूर हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। पानी समस्या की मुख्य वजह भूमिगत जल स्तर का घटना बताया जा रहा है। इसके अलावा लाइनों के कई जगह चोक होने से भी जलापूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही हर साल पानी की समस्या पैदा होने लगती है। इससे निपटने की पुख्ता तैयारी नहीं होने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। भूमिगत जल स्तर नीचे जाने से पंपों में पानी कम हुआ है। विभाग ने पंप में कॉलम पाइप बढ़ाए हैं इसके बावजूद इसके पंप में पानी नहीं बढ़ा है। अब विभाग ने लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। बता दें कि नगर में 49.10 लाख लीटर के सापेक्ष 27.40 लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो रहा है, जो भूमिगत जल स्तर घटने से और कम हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें