फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडासोंसेरा गांव में पेयजल के लिए हाहाकार

विज्ञापन
बाराकोट के पाडासोंसेरा की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के ग्राम सभा पाडासोंसेरा की पेयजल योजना बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण नौलों, गधेरों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बघोर खोला से बनाई गई पेयजल योजना विगत दिवस हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण हरीश सिंह अधिकारी, देव सिंह अधिकारी, गिरीश राम, दीपक सिंह अधिकारी, जोत सिंह, राम सिंह, पार्वती देवी, हेमा, जानकी देवी ने बताया कि एक साल पहले जल निगम ने जल जीवन मिशन के तहत बघोर खोला से पाडासोंसेरा के लिए सात किमी लंबी पेयजल लाइन बनाई थी जो बारिश से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के साथ गधेरों में बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें