फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को भारी पड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करना

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ भाड़ एकत्र न करने के आदेश के बावजूद क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाना बाराकोट के युवाओं को भारी पड़ा। पुलिस ने दो लोगों सहित 60 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि बाराकोट के काकड़ पमदा खेल मैदान में युवाओं की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कोरोना महामारी के चलते केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों की अवहेलना कर भारी भीड़ एकत्र की गई थी। एसओ ने बताया कि क्रिकेट आयोजित करने पर चंचल सिंह अधिकारी, निर्मल सिंह अधिकारी के अलावा करीब 62 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 268, 269 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई मंदाकिनी राणा कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें