फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को नगर क्षेत्र में मिलाने का विरोध शुरू

Fri, 17 Nov 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में एडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य सरकार की ओर से कई ग्राम पंचायतों को नगर निकायों में शामिल किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही ग्राम पंचायतों को नगर क्षेत्र में मिलाए जाने के तुगलकी फरमान के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायतों को नगर क्षेत्र में शामिल न करने की मांग की। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के परिसीमन का फैसला बिना पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्र की जनता को विश्वास में लिए बिना किया जा रहा है। चंपावत जिले की नगर पालिकाएं और नगर पंचायतें भी शामिल हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य सरकार के तुगलकी फरमान का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें कर पूरी तैयारी के साथ जनता और जनप्रतिनिधियों की बातें सुनकर ही परिसीमन का फैसला लिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने वालों में सूरज प्रहरी, उत्तम सिंह देव, तारादत्त जोशी, पूरन कठायत, जसवंत बसेड़ा, हरीश भट्ट, भुवन बोहरा, सभासद नरेश जोशी, पूर्व सभासद रमेश मेहता, विपिन जोशी, विकास साह, दान सिंह बोहरा, मोहन चंद्र जोशी, विजय वर्मा, खीमानंद बिनवाल, सौरभ साह आदि कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें