फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत की ओर से नगर के कूड़े को चंदाखाल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने पर कलीगांव के लोग भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी वन पंचायत के पास बनाए जा रहे ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम, नगर पंचायत में ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं हटाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलीगांव के वन पंचायत सरपंच प्रेम सिंह मेहता के नेतृत्व में ग्रामीणों एसडीएम कोर्ट परिसर और नगर पंचायत में नारेबाजी की। एसडीएम और नगर पंचायत में ज्ञापन देकर निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग की। कहा कि कलीगांव से मात्र 500 मीटर और उनकी वन पंचायत से मात्र 50 मीटर की दूरी पर नगर पंचायत ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कर रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड के करीब 100-200 मीटर दायरे में कई पेयजल योजनाएं हैं, जिनका पानी लगातार दूषित हो रहा है। कूड़े के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा है।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान मदन राम, प्रदीप राय, रमेश चंद्र मराय, बलवंत मेहता, पंकज मेहता, अनिल पुजारी, प्रशांत राय, जगदीश राय, किरन राय, नवीन राय, दीपक पुजारी, सूरज पुजारी, संदीप पुजारी, हेमंत मेहता, देवेंद्र पुजारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें