फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गढ़ीगोठ मार्ग पर बड़े ओवरलोड वाहनों का संचालन हो बंद

Sun, 28 May 2023 09:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में बड़े ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त गढ़ीगोठ संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा एनएच से गढ़ीगोठ जाने वाला मार्ग बड़े ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहा है। ग्रामीणों को कई तरह की अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर मानकों के विपरीत बड़े वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नेपाल के सूखा बंदरगाह तक तैयार होने वाली सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था गढ़ीगोठ संपर्क मार्ग पर बड़े वाहन चला रही है। इससे उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं। ग्रामीण अपने वाहन नही निकाल पा रहे हैं। बड़े और ओवरलोड वाहनों से गढ़ीगोठ संपर्क मार्ग जगह-जगह धंस गया है। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, बनबसा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सामंत, ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री जगत सिंह मिताड़ी, उत्तम चंद समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से गढ़ीगोठ मार्ग पर बड़े ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगा सूखा बंदरगाह तक बनने वाली सड़क निर्माण में छोटे वाहनों से काम लेने की मांग की है। उन्होंने मानकों के विपरीत ग्रामीण संपर्क मार्ग पर बड़े वाहन बंद नही करने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें