फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी, पहले घंटे में ५१ मरीजों का इलाज हुआ

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में पैथोलाँजी जांच करती डाँक्टर राशि भटनागर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। लंबे अंतराल के बाद सोमवार को मरीजों को राहत मिली। जिला अस्पताल में एक माह बाद शुरू हुई ओपीडी (बाह्य मरीज विभाग) में पहले ही घंटे में 51 मरीज आए। बुखार, सिरदर्द, खांसी, जुकाम, पेट के विकार से संबंधित लोग ज्यादा आए।  कोविड-19 के खतरे के चलते जिले के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में मार्च के अंतिम सप्ताह से ओपीडी बंद थी। प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद सोमवार से ओपीडी शुरू हुई। सुबह से ही लोगों की आमद शुरू हुई। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया अल्ट्रासाउंड, एक्सरे परीक्षण, पैथोलॉजी सहित विभिन्न जांचें भी हुई। फिजीशियन डॉ. अजय कुमार, पैथोलॉजिस्ट डॉ. राशि भटनागर, सर्जन डॉ. बैंकटेश द्विवेदी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह सहित कई डॉक्टरों ने इलाज व विभिन्न जांचें की। चंपावत के अलावा टनकपुर सहित तमाम अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी शुरू हुई, जबकि लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी पहले से ही चल रही है।  ::: बड़ी संख्या में आये मरीज :: "'जिला अस्पताल के ए ब्लॉक में सोमवार से ओपीडी की सभी सेवाएं शुरू हो गई हैं। अस्पताल खुलते ही बड़ी संख्या में मरीजों का आना शुरू हुआ। जिला अस्पताल को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में तब्दील किया गया है। अस्पताल के बी ब्लॉक में आइसोलेशन वार्ड बरकरार है।"  -डॉ. आरके जोशी,  मुख्य चिकित्साधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
Trending Videos

चंपावत जिला अस्पताल में इलाज करते डाँक्टर बैंकटेश द्विवेदी। - फोटो : AMAR UJALA
चंपावत जिला अस्पताल में इलाज करते डाँक्टर बैंकटेश द्विवेदी।
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में आल्ट्रासाउंड करते डाँक्टर प्रदीप बिष्ट। - फोटो : AMAR UJALA
चंपावत जिला अस्पताल में आल्ट्रासाउंड करते डाँक्टर प्रदीप बिष्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें