फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में ही चलाई गई ओपीडी

Sat, 03 Mar 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में बंद पड़ा ओपीडी का गेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छरड़ी के दूसरे दिन जिला अस्पताल में मरीजों की आमद बेहद कम रही। जिस वजह से (वाह्य रोगी विभाग) ओपीडी को इमरजेंसी वार्ड से ही चलाया गया। शनिवार को ओपीडी में मात्र 30 मरीजों की नब्ज टटोली गई। दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी से मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन


छरड़ी के दिन जिला अस्पताल में भी सन्नाटा पसरा रहा। अस्पताल में मरीजों की आवाजादी बेहद कम रही। छरड़ी के अवकाश के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी दोपहर तक ही चली। मरीजों की कम संख्या को देखते हुए ओपीडी को इमरजेंसी वार्ड में चलाया गया। डॉ.एचएस ऐरी और इंद्रजीत पांडेय ने दोपहर तक ओपीडी में 30 मरीजों का इलाज किया। ओपीडी का मेन गेट सुबह से ही बंद रहा।

तीन दिनों में इमरजेंसी में 59 मरीजों का उपचार
चंपावत। बीते तीन दिनों में जिला अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान 59 मरीजों का इलाज किया गया। एक मार्च को 10, दो मार्च को 24 और तीन मार्च को 25 मरीजों का इमरजेंसी के दौरान इलाज किया गया।
विज्ञापन

कोट
शनिवार को दोपहर तक ओपीडी चलाई गई। मरीजों की कम संख्या को देखते हुए ओपीडी को इमरजेंसी वार्ड से ही चलाया गया। शनिवार को 30 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया।
विज्ञापन

डॉ.आरके जोशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें