फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डॉक्टर की तैनाती से पीएचसी चौड़ामेहता में बढ़ी ओपीडी

Thu, 15 Jan 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता में डॉक्टर की तैनाती के बाद ओपीडी की संख्या बढ़ने लगी है। एक तरफ जहां पहले मरीजों की संख्या रोजाना करीब 10 रहती थी अब दोगुनी से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

रीठा साहिब सिखों का प्रमुख स्थल है। सालभर यहां पर सैकड़ों श्रद्धालु गुरुद्वारे में दर्शन के लिए आते हैं लेकिन कई बार बीमार या चोटिल हो जाने पर उन्हें लोहाघाट या चंपावत रेफर करना मजबूरी होता था। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. हिमांशु शरण की तैनाती के बाद मरीजों को ब्लड जांच, खांसी-जुकाम, बुखार आदि बीमारियों का इलाज मिल रहा है। प्रतिदिन अस्पताल में 25 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर की तैनाती के बाद से अस्पताल में 24 घंटे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है।
अस्पताल में क्षेत्र की करीब 30 से अधिक ग्राम सभाओं के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा ने बताया कि लंबे समय से चिकित्सक न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब चिकित्सक की तैनाती होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि धार्मिक स्थल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें