फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागते वक्त गिरने से चरवाहा घायल

विज्ञापन
जंगल में बाघ के हमले से बचने को भागते वक्त गिरकर घायल हुआ देव सिंह। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
दोगाड़ी रेंज के जंगल में बाघ ने धारचूला से आए भेड़-बकरियों के झुंड पर अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले से बचने को भागते वक्त गिरकर चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीते शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। घायल को शनिवार की दोपहर दोगाड़ी से इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टर के मुताबिक घायल चरवाहा का घुटना फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के बुंगबुंग सिंगखोला गांव निवासी देव सिंह (43) पुत्र लक्ष्मण सिंह शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने मैदान के जंगल में आया। चंपावत वन प्रभाग के दोगाड़ी रेंज के जंगल में बाघ ने अचानक बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। जान बचाने को देव सिंह भागा तो वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को देव सिंह के दो अन्य साथी उपचार के लिए उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि देव सिंह का घुटना फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें