फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना में एक घायल

Sun, 09 Feb 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में खाना बनाए वाले दो कारीगरों के बीच आपसी विवाद पर चाकू चल गया। इसमें एक ने दूसरे के पैर पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का उपचार उप जिला अस्पताल में किया गया। शनिवार शाम को खेतीखान मार्ग में खाना बनाने वाले दो कारीगरों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक कारीगर ने दूसरे कारीगर की जांघ पर चाकू मार दिया। जिसका उपचार उप जिला अस्पताल में किया गया। डॉ. बीना मेलकानी ने बताया कि घायल की बायीं जांघ में नुकीली वस्तु चुभी थी। जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिल पाई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें