फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: पहाड़ी से वाहन पर बोल्डर गिरने से एक की मौत, कई फंसे; रेस्क्यू अभियान जारी

Mon, 07 Sep 2026 02:10 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत जिले के घाट-पनार मोटर मार्ग पर खड़े एक वाहन (यूके 05टीए 2878) पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
वाहन पर बोल्डर गिरने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के घाट-पनार मोटर मार्ग पर एक वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर गिर गया।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम चंपावत से प्राप्त होते ही पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घाट-पनार मार्ग पर खड़े वाहन (यूके 05टीए 2878) पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार बताए गए हैं। घटना में घायल दो व्यक्तियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। जबकि शेष तीन व्यक्तियों के रेस्क्यू के लिए मौके पर अभियान जारी है। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई है। दो को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। जबकि एक की स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें