फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिव मंदिर खरही में 26 नवंबर को लगेगा एक दिनी शिव मेला

Tue, 14 Nov 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के ​भिंगराड़ा खरही में ​शिव महोत्सव को लेकर बैठक करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत खरही में एक दिनी बैद्यनाथ मेला 26 नवंबर को लगेगा। मेले की तैयारियों को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष लधौनधुरा मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान खरही सुनीता बोहरा करेंगी। इसके बाद पारंपरिक तरीके से भगवान शिव का पूजन कर खरही के नाखुड़ा शिव मंदिर से देव डोला निकाला जाएगा। उसके बाद मल्ली खरही से शिव डोला मध्य रात्रि लगभग 12 किमी का सफर तय कर 27 नवंबर को सूर्योदय के साथ लधौनधूरा शिव मंदिर पहुंचेगा। यहां सूर्योदय के साथ-साथ मंदिर की परिक्रमा कर शिव पूजन किया जाएगा।
उसके बाद शिव डोला खरही के ईजर गांव के लिए वापस होगा जहां अगले एक वर्ष तक प्रकाश चंद्र शर्मा शिव डोले की पूजापाठ करेंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरज सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा, शिवराज सिंह, अध्यक्ष सुनीता बोहरा, उपाध्यक्ष दीवान सिंह बोहरा, विक्रम सिंह, गुणानंद, श्याम सिंह, दीपक शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, रघुवर बोहरा, चंद्रशेखर शर्मा, दीपक रावत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं करती हैं अखंड ध्यान
चंपावत। शिव मेला बिरगुल, गोली, चौड़ाख्याली, सीम, बुंगाख्याली, जाजर, उफेड़ा ख्याली, महर पिनाना, खरही, तलाड़ी, बालातड़ी, भिंगराड़ा, सकदेना, टाकबल्वाड़ी, वैला, दयोकुड़ा, पचनई, ईजर, बैजगांव, नाखुड़ा, तल्ली खटोली, मल्ली खटोली, नंदोला, बूड़ाखेत, रीठासाहिब, ओखलढुंगा, मिरतोला, पाली, घुरचुम आदि ग्राम पंचायतों की पौराणिक धरोहर है।
लधौनधुरा शिव मंदिर में आज भी संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं रात्रि में अखंड ध्यान करती हैं। इस प्राचीन मेले का चंद राजाओं ने भी संरक्षण किया था। चंद राजा के संरक्षण को लेकर निशानी के तौर पर लगभग 10 किलो वजनी चांदी का एक छत्र अभी भी साक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें