फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर मिले पांच डॉक्टरों का एक दिन का वेतन कटेगा

विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान डाक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सीएमओ के औचक मुआयने में बृहस्पतिवार को गैर हाजिर मिले उप जिला अस्पताल के पांच डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल का मुआयना करने के बाद ये कार्रवाई की है। छह डॉक्टर अस्पताल में थे। औचक निरीक्षण में पांच अन्य पैरा मेडिकल कर्मी भी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

सीएमओ के औचक निरीक्षण की भनक लगते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। परिसर से बाहर गए कुछ कर्मी आनन-फानन अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ डॉ. खंडूरी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान पांच डॉक्टरों सहित 10 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीएमओ ने डॉक्टरों सहित सभी गैर हाजिर रहे कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने लंबे समय से अवकाश पर रहीं डॉ. सोनाली मंडल से स्पष्टीकरण मांगने के सीएमएस को निर्देश दिए। डॉ. खंडूरी ने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें