फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर रहे मत्स्य निरीक्षक का एक दिन का वेतन रोका

Wed, 28 Nov 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
वरदाखान में आयोजित बहुदेश्यीय शिविर में विद्युत सुविधा से वंचित ग्रामीणों को सोलर उपकरण भेंट करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराकोट विकासखंड के जीआईसी बर्दाखान में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने समस्याएं रखीं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अफसरों को जल्द समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए। वहीं मत्स्य निरीक्षक त्रिभुवन कुमार मौर्य के शिविर से गैर हाजिर रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही जवाब-तलब भी किया। 
विज्ञापन


शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। आय, जाति, स्थाई निवास सहित कुल 12 प्रमाण पत्र बनाए गए, वृद्धावस्था के 10 प्रपत्र जमा किए गए। युवा कल्याण, खेल, शिक्षा पर्यटन और मंडी परिषद ने 62 लोगों को विभागीय जानकारी दी। ग्राम्य और पंचायती राज ने बीपीएल नवीनीकरण के 25, परिवार रजिस्टर के 53, राशन कार्ड संशोधन के 10, उज्ज्वला गैस के 10, पेंशन सत्यापन के 5, पेंशन आवेदन के 11 प्रपत्र जमा हुए।  

शिविर में प्रमुख निर्मल माहरा, एसडीएम आरसी गौतम, डीडीओ आरसी तिवारी, डीएसओ केके अग्रवाल, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपागी, तहसीलदार नीलू चावला, बीडीओ सीएस मेवाड़ी, बिजली निगम के अधिशासी अभियंता आरके मौर्य, लोनिवि के ईई बीसी पंत, डीएचओ एनके आर्या, सीईओ आरसी पुरोहित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, उप परियोजना निदेशक जलागम एमएस कुंवर आदि थे।  
विज्ञापन


318 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ  
शिविर में कुल 318 मरीजों का इलाज करने के साथ तीन दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र दिए गए। डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. अमान अंसारी, डॉ. अमित देवल, डॉ. विदुषी शर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। छात्र-छात्राओं का चिकित्सा परीक्षण करने के साथ ही निशुल्क दवाएं भी दी गई।

पशुपालन विभाग ने 25 पशुपालकों को दवा दी। विद्युत सुविधा से वंचित मयू पम्दा के महेश चंद्र जोशी, भैरव दत्त, रमेश चंद्र को सौभाग्य योजना के तहत सोलर मॉडुलर, एलईडी बल्ब, बैटरी सहित पूरी किट वितरित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें