चंपावत। जिले के पाटनी तिराहा से एनएचपीसी तक सड़क पर डामरीकरण के लिए एक करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण के लिए ग्राम थपलियालखेड़ा के निवासियों को काफी राहत मिलेगी। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदान सिंह बृजवाल ने बताया कि पाटनी तिराहा से एनएचपीसी तक सड़क डामरीकरण कार्य के लिए एक करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है।
बताया कि अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वर्षा ऋतु के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर एनएचपीसी की ओर से सकारात्मक निर्णय लेते हुए गेट को पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। संवाद