फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा पांच किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ सीमांत के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच किलो 250 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी लॉकडाउन की सुनसानी का फायदा उठाकर चरस की खेप को ठिकाने लगाने टनकपुर आ रहा था। पूर्व में भी आरोपी चरस तस्करी में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस को नेपाल सीमा से लगे सीमांत चूका क्षेत्र से चरस तस्करी की सूचना मिली। पुलिस तस्कर को पकड़ने के प्रयास में जुट गई। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने चूका में लधिया नदी के पास तामली थानाक्षेत्र की ग्रामसभा दुबड जैनल के डोबरा गांव निवासी 54 वर्षीय दलीप सिंह को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पांच किलो 250 ग्राम चरस बरामद हुई है।
सीओ ने पूछताछ में आरोपी की ओर से दी गई जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि बरामद चरस उसने घर में ही तैयार की थी। वह बाहरी क्षेत्र के तस्करों को चरस की सप्लाई करता है। गत वर्ष भी आरोपी चंपावत में 824 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था और इन दिनों वह जमानत पर रिहा है। सीओ ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसएसआई योगेश दत्त, एसआई कुंदन सिंह, कांस्टेबल शाकिर अली, भुवन जोशी, श्याम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें