फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
टनकपुर में तेंदुए की खाल के साथ दबोचा गया आरोपी गोविंद सिंह ज्याला। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक युवक को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम उसे न्यायालय में पेशी के लिए चंपावत ले गई है। बरामद खाल की लंबाई 8 फीट 7 इंच बताई गई है। पूछताछ में आरोपी से वन विभाग और पुलिस को वन्यजीव तस्करों के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस तस्कर गिरोह का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है।
मादक पदार्थों और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी की रोकथाम में जुटी पुलिस को एक युवक के तेंदुए की खाल लेकर जाने की सूचना मिली। पुलिस ने एसओजी और वन विभाग की टीम को साथ लेकर आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे पर मनिहारगोठ तिराह पर पुलिस टीम को बाइक (यूके 03बी/5812) में टनकपुर की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। उसके बैग की तलाशी में तेंदुए की खाल बरामद हुई। आरोपी गोविंद सिंह ज्याला मूलरूप से मां पूर्णागिरि धाम के कोटकेंद्री गांव का निवासी है, जो इन दिनों टनकपुर के नायकगोठ में भाई के यहां रहता है। खटीमा के उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल ने बताया कि बरामद खाल की लंबाई 8 फीट 7 इंच है, जिसके अनुरूप मृत तेंदुए की उम्र करीब 5 से 6 साल रही होगी।
पकड़ने वाली टीम में ये थे शामिल
तेंदुए की खाल के साथ युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार के अलावा एसओजी प्रभारी विरेंद्र रमोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी खटीमा रेंज बाबू लाल, शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट, पुलिस उप निरीक्षक तेज कुमार, कांस्टेबल मतलूब खान, धर्मवीर सिंह, मनोज बैरी, सर्विलांस टीम के भुवन पांडेय, कांस्टेबल उमेश गिरी शमिल थे।
तीन साल पहले जंगल में मृत मिले तेंदुए की उतारी थी खाल
टनकपुर। तेंदुए की खाल के साथ दबोचे गए आरोपी गोविंद सिंह ज्याला ने बताया कि उसने तीन साल पहले जंगल में मृत मिले तेंदुए की खाल उतारी थी जिले सुरक्षित छिपा दिया था। हालांकि वन विभाग टीम उसके इस तर्क से सहमत नहीं है। खटीमा रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल का कहना है कि बरामद खाल इतनी सफाई से उतारी गई है जिसे कोई पेशेवर वन्यजीव शिकारी ही उतार सकता है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसे कोटकेंद्री गांव से लगे जंगल में तीन साल पहले तेंदुआ नाले के समीप मृत मिला था। एक साल पहले लोहाघाट निवासी एक राजमिस्त्री ने उसके भाई के घर में काम किया था। 15 दिन पहले वह राजमिस्त्री उसे चूका में मिला था । उसने खाल होने की बात बताई तो मिस्त्री ने खाल बिकवाने की बात कही थी। राजमिस्त्री ने रामपुर के एक तस्कर से खाल का सौदा होने की बात करकर उसे खाल को बनबसा पहुंचाने को कहा था। इसलिए वह खाल को बनबसा पहुंचाने के लिए जा रहा था।

टनकपुर में पुलिस, एसओजी और वन विभाग द्वारा बरामद की गई तेंदुए की खाल।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें