फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ पाटी में तेंदुए की खाल के साथ दबोचा गया अल्मोड़ा जिले का आरोपी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और वन विभाग की टीम ने पाटी से तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बागेश्वर जिले के मजकोट का रहने वाला है। वह खाल को लेकर चंपावत की तरफ आ रहा था। आरोपी के खिलाफ वन्य जंतु अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पाटी के प्रभारी थानाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अल्मोड़ा से पाटी की तरफ आ रही जीप की पाटी से 15 किमी दूर कनवालबैंड के पास ली गई तलाशी में एक व्यक्ति के पास से तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। आरोपी बलवंत सिंह निवासी ग्राम लड्डूपानी, मजकोट (बागेश्वर) का निवासी है। करीब सात फीट लंबी खाल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये कीमत आंकी गई है। वन अधिकारियों का कहना है कि खाल करीब एक साल पुरानी है तथा जिस तेंदुए को मारकर यह खाल निकाली गई है, उसकी उम्र चार से पांच वर्ष की होगी। आरोपी के खिलाफ देवीधूरा वन चौकी में वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम की धारा 9/41/42/51 के तहत मामला पंजीकृत कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को रविवार को चंपावत में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे लोहाघाट जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी बलवंत सिंह चंपावत के रास्ते इस खाल को नेपाल ले जाने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि यह खाल आरोपी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति से खरीदी थी। और इस खाल को उसने वालिग में किसी शख्स को 40 हजार रुपये में देना था। यह खाल रुद्रपुर के एक शख्स तक पहुंचाना था। पुलिस अधीक्षक दद्नपाल ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
19 माह में पकड़ी जा चुकी तेंदुए की सात खालें
चंपावत। पर्वतीय क्षेत्रों में संरक्षित वन्य जीवों के अवैध शिकार की घटनाएं थम नहीं पा रही है। चंपावत जिले में 2018 से अब तक तेंदुए की सात खालें पकड़ी जा चुकी हैं। खाल दबोचने की सबसे बड़ी वारदात 10 जून 2018 को बनबसा मेें हुई थी। बनबसा में तीन तस्करों से तेंदुए की पांच खालें बरामद की गई थी। पाटी क्षेत्र में डेढ़ साल में खाल पकड़े जाने का यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन

टीम में ये लोग थे शामिल
तेंदुए की खाल तस्कर को दबोचने वाली टीम में प्रभारी थाना प्रभारी नवल किशोर, दीपक प्रसाद, अनिल कुमार, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम के धर्मवीर सिंह, सद्दाम हुसैन, मनोज बैरी, वन क्षेत्राधिकारी भूपाल ङ्क्षसह किरोला, वन दरोगा शंकर राम, घनश्याम और सुरेश चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें