चंपावत में विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए अभियुक्त के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान मंगलवार को विस्फोटक सामग्री के साथ एक अभियुक्त को दबोचा। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुडियानी के समीप नियमित चेकिंग के दौरान अजीत सिंह निवासी जहांपुर थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर (यूपी) के कब्जे से सड़क निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पांच सेल एक्सप्लोसिव, 10 डेटोनेटर और एक सेफ्टी फ्यूज बरामद किया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने पूछताछ में विस्फोटक सामग्री पिथौरागढ़ जिले के ठेकेदार के यहां से लाने की बात कही है। आरोपी को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक सोनू सिंह, जीवन सौन, तुलसी प्रसाद, दुर्गानाथ, सुनील आगरी आदि शामिल रहे।