फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा में 213 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऊधमसिंह नगर निवासी एक व्यक्ति को 213 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और मुख्य तस्कर का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट संयुक्त टीम के साथ गश्त पर थे। पाटनी तिराहे पर सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे बाइक (यूके 06 एवी 6104) सवार को रोका गया। तलाशी में चालक के कब्जे से 213 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलजीत सिंह (37) निवासी ग्राम बलखेड़ा, नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर बताया। उसने बताया कि वह नानकमत्ता से हेरोइन लेकर नेपाल के कैसीनो में देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की बाइक को सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें