पुलिस की गिरफ्त में बनबसा में पकड़ा गया स्मैक तस्कर।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने 13.5 ग्राम स्मैक के साथ एक को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि रविवार की रात एसआई अरविंद कुमार गुप्ता, नैनराम विश्वकर्मा, कां. श्याम लाल और सतीश सिंह गढ़ीगोठ की ओर गश्त पर थे। इसी दौरान धनुषपुल के पास पुलिस ने संदेह होने पर खटीमा से पैदल आ रहे एक युवक को रोक लिया। तलाशी तलाशी लेने पर उसके पास 13.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल ने बताया आरोपी आंबेडकर ग्राम फागपुर का निवासी जतिन के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दायर कर उसे जेल भेज दिया है।
देसी शराब के 98 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने एक को देशी शराब के 98 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस की टीम बैराज मार्ग में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने स्टोन क्रशर के पास शारदा चुंगी कॉलोनी निवासी नेतराम तलाशी तो उसके पास से देसी शराब के 98 पव्वे मिले। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विक्रम बिष्ट व विक्रम सिंह शामिल थे। संवाद