फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पहली नवरात्र पर 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी

Sun, 30 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के मां पूर्णागिरि मेले में हनुमान चट्टी के पास जाम में फंसे श्रद्धालु और वाहन। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहली नवरात्र पर मां पूर्णागिरि मेले में मां के दर्शन के लिए 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। तीन-तीन बेरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु रात से ही निरंतर मां के दर्शन करते रहे। इस बीच ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच एक निजी वाहन तड़के हनुमान चट्टी के पास खराब हो गया। इससे दोनों तरफ जाम लग गया और पैदल आवाजाही करने वाले श्रद्धालु भी करीब छह घंटे तक जाम में फंस गए। मेला मजिस्ट्रेट अलकेश नौडियाल ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे स्थिति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन

नवरात्र पर धाम में माता रानी के दर्शन के लिए शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ना शुरू हो गया था। रात में ही धाम क्षेत्र की बूम, ठूलीगाड़, भैरव मंदिर आदि पार्किंग फुल हो गई थीं। प्रशासन ने किरौड़ा नाले के रोखड़ और बूम के पास सूखे नालों में भी वाहनों को पार्किंग कराया। इस बीच सुबह पांच बजे ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर के बीच हनुमान चट्टी के पास एक प्राइवेट वाहन खराब हो गया।
इससे दोनों तरफ के वाहन तो फंसे ही साथ ही पैदल जल्थे भी फंस गए। खराब हुए वाहन को हटाने में छह घंटे लग गए। तब तक प्रशासन ने ठूलीगाड़ से आगे वाहनों और पैदल जत्थों को रोक दिया। इस बीच मेला मजिस्ट्रेट नौडियाल, तहसीलदार जगदीश गिरि आदि ठूलीगाड़ और बूम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, मनोज पांडेय, विपिन तिवारी आदि ने जाम स्थल पहुंचकर यातायात सुचारु करने में सहयोग किया। रास्ता खुलने के बाद श्रद्धालु आगे बढ़े। मुख्य मंदिर में मंदिर कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी, काली मंदिर एसआई देवनाथ गोस्वामी और मंदिर कमेटी की टीम के साथ भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था में जुटे रहे। कमेटी अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि काली मंदिर, भैरव मंदिर और तिलहर में तीन बैरिकेडिंग में रुक-रुक कर श्रद्धालुओं ने 24 घंटे मां के दर्शन किए।मां पूर्णागिरि के दर्शनों के बाद श्रद्धालु कई नेपाल के ब्रह्मेदव मंडी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें