फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 16 Jul 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को चंपावत बालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और देवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ, डिप्टेश्वर, क्रांतेश्वर, ताड़केश्वर, मल्लाड़ेश्वर, घटकू मंदिर, गोरलदेव मंदिर, गुरू गोरखनाथ धाम, मानेश्वर, सप्तेश्वर, भागेश्वर आदि मंदिरों में भगवान शिव को जलाभिषेक करने महिलाओं की लंबी लाइनें लगी।
विज्ञापन


टनकपुर। हरेला पर्व पर सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। पंचमुखी महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा शिवालय, छीनीगोठ शिवालय, सैलानीगोठ शिवालय समेत अन्य मंदिरों में सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच भक्तों ने शिवालयों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें