सावन के पहले सोमवार को चंपावत बालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और देवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ, डिप्टेश्वर, क्रांतेश्वर, ताड़केश्वर, मल्लाड़ेश्वर, घटकू मंदिर, गोरलदेव मंदिर, गुरू गोरखनाथ धाम, मानेश्वर, सप्तेश्वर, भागेश्वर आदि मंदिरों में भगवान शिव को जलाभिषेक करने महिलाओं की लंबी लाइनें लगी।
टनकपुर। हरेला पर्व पर सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। पंचमुखी महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा शिवालय, छीनीगोठ शिवालय, सैलानीगोठ शिवालय समेत अन्य मंदिरों में सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच भक्तों ने शिवालयों में पूजा-अर्चना की।