फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 19 Mar 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। नवरात्र के शुभारंभ पर जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में माता के जयकारों की गूंज सुनाई दी। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अपने परिवार के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


जिले के प्रमुख बालेश्वर मंदिर, हिंगलादेवी, नागनाथ मंदिर, वाराही मंदिर, घटोत्कच मंदिर, गोलू देवता मंदिर, और सिद्ध बाबा मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां के दर्शन कर रहे थे। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाए। इस दौरान मंदिर परिसरों का माहौल को भक्तिमय रहा। पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
टनकपुर में भी सामूहिक यज्ञ और ईश-वंदना के साथ कार्यक्रम हुए। हवन में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई। स्कूली बच्चों ने भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर डॉ. विश्वामित्र शास्त्री, मुख्य अतिथि हेमदेव, राजीव आर्य, डॉ. रामसहाय वर्मा, ऋषिदेव आर्य, सुधा आर्य, लज्जावती, सरला, यशवर्धन आर्य, डॉ. मनुश्रवा आर्य, माहेश्वरी पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें