फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फस्र्ट के नाम पर हुड़दंग काटने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में नए साल की पूर्व संध्या पर हुड़दंग काटने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस की ओर से जंगलों में जाकर पिकनिक मनाने वालों पर नजर रखने के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा, लेकिन सभी स्थानों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचने वालों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि चंपावत, लोहाघाट के अलावा टनकपुर और बनबसा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। समारोह के नाम पर लोगों को शराब पीकर हुड़दंग काटने की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें