फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सात जून को मां हिंग्ला देवी, कालसन मंदिर परिसर में चढ़ेगा अन्न

Sun, 01 Jun 2025 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नगर के मल्ली बाजार में पूजा अनुष्ठान और विशाल भंडारे को लेकर बैठक करते पुरानी बस्ती परिवार के ल
विज्ञापन
चंपावत। नगर के पुरानी बस्ती परिवार की ओर से हर वर्ष नए अनाज होने पर मां हिंग्ला देवी मंदिर, कालशन मंदिर परिसर और श्रीकाल भैरव बाबा नागनाथ मंदिर में पूजा अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजन की तैयारियों के लिए बैठक हुई।
विज्ञापन

कमेटी के विकास साह, भगवतशरण राय, सुनील साह ने बताया कि सात जून को मां हिंग्ला देवी मंदिर, कालशन मंदिर परिसर और आठ जून को श्रीकाल भैरव बाबा नागनाथ मंदिर परिसर में पूजा अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बताया कि श्रद्धालुओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। सात जून को रामलीला स्टेज नागनाथ मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं को हिंग्ला देवी मंदिर परिसर में पहुंचाने का कार्य करेगी। वहां सुधीर साह, कमल राय, अशोक वर्मा, राजेंद्र वर्मा, भानु तड़ागी, सनी वर्मा, प्रतीक साह, रोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें