फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिकायत पर सीएमओ ने मेला क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविरों का किया निरीक्षण

Tue, 14 May 2024 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा में सुधार न होने की शिकायत को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार दोपहर बाद सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल ने स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ को उपस्थित के साथ ही बेहतर व्यवस्था को लेकर कड़ी चेतावनी दी। भैरव मंदिर के पास सड़क किनारे अस्पताल खुलवाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठूलीगाड़, भैरव मंदिर, काली मंदिर में एलोपैथिक और टुन्यास के पास आयुर्वेदिक कैंप खोला है। भैरव मंदिर स्थित कैंप के सड़क से हटकर होने से यात्रियों को सुविधा मिलने में दिक्कत आम हो गई थी। साथ ही स्टाफ की नियमित तैनाती आदि की भी मांग उठ रही थी। इस मामले में मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने जिलाधिकारी के समक्ष मामला उठाया। अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि सीएमओ ने निरीक्षण के बाद भैरव मंदिर स्थित चिकित्सा शिविर को सड़क से लगकर संचालित करने की सहमति दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें