चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय में पुरातन छात्र समारोह हुआ। इस दौरान जेएनवी के छात्र रह चुके सूर्य प्रताप सिंह का प्राचार्य संजय शुक्ला ने सम्मान किया। सिंह वर्तमान में वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा कई पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव बताए और छात्र-छात्राओं को उपयोगी सुझाव भी दिए। वहां जेएनवी के उप प्राचार्य शोभा शुक्ला, गुरु प्रसाद, उमेश सिंह, कपिलदेव यादव, डीके गुप्ता, टीसी कश्मीरा, एसएस डांगी, अविनाश अग्रहरी, कौलेश कुमार आदि मौजूद थे।