फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से टनकपुर के वृद्व की हल्द्वानी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमित शहर के एक बुजुर्ग की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या दो निवासी टीकाराम गड़कोटी (84) कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें आइसोलेट किया गया था, लेकिन सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया था। मंगलवार की देर रात हल्द्वानी में उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी के साथ ही दो पुत्र और पांच पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र राजू गड़कोटी ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा। टीकाराम गड़कोटी के निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, नगर अध्यक्ष पूरन महरा आदि ने दुुख जताया है। बता दें कि इससे पूर्व कोरोना संक्रमण से मनिहारगोठ निवासी एक बुजुर्ग और चंपावत निवासी डैसली के एक युवक की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें