फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Sat, 09 Dec 2023 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एनएच पर कमलपथ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक माली की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम को बनबसा से सब्जी बेचकर ठेली लेकर लौट रहे हाल निवासी सैलानीगोठ व मूलरूप से नगरिया, पीलीभीत (यूपी) के निवासी नत्थू लाल (63) पुत्र रघुवर लाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नत्थू लाल को आसपास के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें