फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
चंपावत में डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर असाधारण कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रधानमंत्री पुरस्कार दिए जाएंगे। इस संबंध में डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने पर्यटन अधिकारी को स्वदेश दर्शन, चंपावत महोत्सव, टी-टूरिज्म, झील विकास, होम स्टे के तहत क्या कार्य किए हैं, उनकी सूची मय फोटोग्राफ नौ अगस्त तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में कोविड-19 के दौरान जिले में होम एवं विलेज क्वारंटीन में रह रहे लोगों के सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए। जिसके लिए आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करने को कहा। उन्होंने कटेंनमेंट जोन की सैंपलिंग शीघ्र शत-प्रतिशत करने के साथ जिले में सैंपलिग बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, मुख्य कोषाधिकारी एचपी गंगवार, डीडीओ एसके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक गुंटी, तनुज रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें