चंपावत/लोहाघाट। 72वां गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाया गया। गोरलचौड़ मैदान से स्कूली बच्चों के साथ ही अधिकारी-कार्मिकों की प्रभात फेरी निकाली गई। 9.30 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों में झंडारोहण हुआ। कलक्ट्रेट में डीएम एसएन पांडेय ने ध्वजारोहण किया और संविधान की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में एसपी ने लोकेश्वर सिंह, एसएसबी परिसर में कमांडेंट प्रमोद देवराणी और विकास भवन प्रांगण में सीडीओ आरएस रावत ने झंडारोहण किया। सभी ब्लाक, तहसील स्तर पर भी अनेक कार्यक्रम हुए।
पुलिस लाइन में हुई भव्य परेड की डीएम ने सलामी ली। परेड में पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी, एसडीआरएफ तथा पुलिस अग्रिशमन कमियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, सीओ ध्यान सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष रंजन, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीपीओ प्रकाश बृजवाल, चेयरमैन विजय वर्मा, शंकर पांडेय, पुलिस कर्मी विपुल भट्ट के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारी, जवान आदि शामिल रहे। शानदार परेड के लिए एसएसबी के उप निरीक्षक डेबारम दास को सम्मानित किया गया।
काली कुमाऊं के शेर सेनानी हर्षदेव ओली की धरती खेतीखान के इंद्रा पार्क में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रकाश जोशी ने ध्वजारोहण के बाद सेनानी हर्षदेव ओली के पौत्र राजेश ओली और सेनानी दुर्गादत्त ओली के पौत्र पंकज ओली के अलावा सीएल वर्मा, सुरेंद्र देउपा, गोपाल मनराल और नरेंद्र बोहरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम ने ध्वजारोहण किया। आईटीबीपी में कमांडेंट बसंत कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। नगर पंचायत में अध्यक्ष गोविंद वर्मा, थाने में एसओ मनीष खत्री, सैनिक विश्राम गृह में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक में बीडीओ एमसी परगाई, पंचेश्वर कोतवाली में दरोगा अनुराग सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय चल्थिया में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत और व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
सम्मानित हुए पुलिस के ये अधिकारी-कर्मचारी
एसओजी प्रभारी वीएस रमौला, लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री, टनकपुर के दरोगा योगेश दत्त, लोहाघाट के देवेंद्र सिंह मेहता, कोतवाली उप निरीक्षक हिमानी गहतोड़ी, बाजार चौकी प्रभारी सोनू सिंह, चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत कठैत, बनबसा के दरोगा अरविंद कुमार, सुमन पंत, सर्विलांस प्रकोष्ठ के भुवन पांडेय, बृजेश कुमार, टनकपुर के शाकिर अली, उमेश गिरि, सचिन कुमार, नवल किशोर, अनिल कुमार, संजय जोशी, अरुण राणा, हरीश कन्याल, पूजा पाल, अग्रिशमन अधिकारी श्याम सिंह रावत, राजू कुमार, मुकेश कुमार, अजय मटियाल, राजेश खर्कवाल, बालमुकुंद राणा, प्रमोद कुमार, होमगार्ड प्रदीप फर्त्याल, पीआरडी कर्मी रमेश कुमार, धनी राम और बसंत कुमार।
चंपावत में गणतंत्र दिवस पर प्रभातफेरी में शामिल अधिकारी-कर्मचारी।- फोटो : CHAMPAWAT