फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रायल्टी चोरी रोकने के लिए तीन जगह होंगी वाहनों की जांच

Mon, 17 Apr 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में तीन स्थानों पर हो रही रायल्टी चैकिंग। संवाद - फोटो : टनकपुर में तीन स्थानों पर हो रही रायल्टी चैकिंग। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरकारी रायल्टी चोरी और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए वन निगम और वन विभाग के अधिकारियों ने सख्त कदम उठाए हैं। अब विभागों ने तीन जगहों पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी है जिससे रायल्टी चोरी करने वालों पर अंकुश लग सके। विभागों की कार्रवाई से खनन और रायल्टी चोरी करने वालों में हड़कंप मचा है। शारदा नदी से खनन की रायल्टी चोरी का खेल लंबे समय से चल रहा था। इससे सरकार को प्रतिदिन राजस्व का काफी नुकसान हो रहा था। बीते दिवस रविवार को अमर उजाला ने अपने संस्करण में टनकपुर शारदा नदी से खनन रायल्टी चोरी का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद रायल्टी चोरी रोकने के लिए वन निगम और वन विभाग हरकत में आ गए।
विज्ञापन

सोमवार से विभागों ने रायल्टी चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सरकारी रायल्टी की चोरी रोकने के लिए खनन सामग्री उठान करने वाले वाहनों की तीन जगहों पर रायल्टी की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि रायल्टी चोरी करने वाले वाहन स्वामी और चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए। विभागों की सख्ती के बाद सोमवार को खनन में लगे वाहन स्वामी और चालकों में खौफ बना रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें