संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। यहां गोरलचौड़ मैदान में अधिकारी और मजदूर साथ साथ योग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने मजदूरों के साथ योग किया। योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी ने योग की विधाएं बताईं। बताया गया कि योग से बीमारी दूर होने के साथ सकारात्मकता आती है। कहा कि मजदूरों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से राशन और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राहत शिविरों में रह रहे लोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की जा रही हैं।