फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किमी क्रास कंट्री में अव्वल रहे राहुल भट्ट

Thu, 27 Jul 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
सूखीढांग में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ के विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखीढांग के श्यामलाताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत आठ किमी की क्रास कंट्री दौड़ आयोजित की गई। जिसमें 16 से 21 वर्ष के युवकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में राहुल भट्ट पहले, सचिन चौड़ाकोटी ने दूसरे और पंकज चौहान ने तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पहले तीन स्थान में आए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने ट्रैक शूट, पीटी सूज, टी शर्ट, मेडल आदि प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में प्रथम स्थान में आने वाले को दस हजार, दूसरे स्थान वाले को पांच हजार तथा तीसरे स्थान वाले को तीन हजार रुपये की धनराशि नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विधायक ने कहा कि श्यामलाताल क्षेत्र को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर राजेश भट्ट, नीरज भट्ट, सूरज चौडा़कोटी, श्याम सिंह, जगदीश प्रसाद, अशोक भट्ट, भूपेंद्र भट्ट, सुंदर सिंह, जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें