फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाहर से आकर वाहनों में सामान बेचने वालों पर जताई आपत्ति

Sat, 17 May 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में बाहरी क्षेत्र से आकर खुदरा सामान बेचने वालों पर व्यापार मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है। व्यापार मंडल ने भविष्य में बाहरी क्षेत्रों के व्यापारियों की ओर से बाजार क्षेत्र में सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी और महामंत्री विवेक ओली ने बताया कि बीते तीन दिनों से बाहरी व्यापारियों की ओर से वाहनों के जरिये नगर क्षेत्र में खुदरा सामान की ब्रिकी की जा रही थी। इसका संज्ञान लेकर व्यापार मंडल ने उन्हें रोककर भविष्य में नगर क्षेत्र में न आने की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जुकरिया ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के पास न तो मंडी संबंधित कोई कागज था और नहीं वह लोग जीएसटी रजिस्टर्ड थे। बताया कि चोरी-छुपे बेचे गए सामान से एक तो नगर क्षेत्र के व्यापारियों का नुकसान हो रहा है और राज्य सरकार को राजस्व हानि भी हो रही है। उन्होंने कहा नगर क्षेत्र में चोरी-छुपे अवैध रूप व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें