चंपावत के खर्ककार्की स्कूल में योग और प्राणायाम का अभ्यास करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की तथा प्राथमिक विद्यालय चैकुनी बोहरा और लटोली में योग दिवस मनाया गया। जिसके तहत छात्र-छात्राओं को योग और प्राणायाम की बारीकियां सिखाई गई। हिमवत्स संस्था से आए बीडी फुलारा ने वर्तमान समय में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हम कैसे स्वस्थ्य रह सकते हैं इसकी जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर रेखा जोशी, कविता बाजपेयी, बसंती गोस्वामी, सरिता वर्मा, मुन्नी राणा, राजीव भंडारी तथा विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
मां बाराही धाम में लगेगा योग शिविर
देवीधुरा (चंपावत)। बाराही धाम देवीधुरा के योगेश जोशी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 21 जून को सुबह सात बजे से योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधक ने समस्त क्षेत्रीय सम्मानित व्यक्तियों से योग शिविर में भाग लेने के लिए आग्रह किया है। करो योग रहो निरोग का संकल्प लेकर योगा प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें लोग अधिक से अधिक भाग ले सकते हैं। ब्यूरो