फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी महाविद्यालय में एनएसएस शिविर शुरू

Wed, 14 Feb 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के पाटी महाविद्यालय में एनएसएस ​शिविर के शुभारंभ मौके पर वंदना पेश करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पाटी/टनकपुर (चंपावत)। पाटी महाविद्यालय के एनएसएस का सात दिनी विशेष शिविर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी में शुरू हो गया है। मंगलवार को मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी पाटी डॉ. गुरुशरण कौर ने शिविर का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को राष्ट्र हित और समाज हित में संकल्प लेने को कहा। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य और उद्देश्य की जानकारी दी। शिक्षक रवीश पचौली ने छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झुडेली नंदा बल्लभ, बब्लू पाटनी, ममता जोशी, डॉ. शिवानी कर्नाटक, ऋतु, जगत सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट रहे।
विज्ञापन

इधर, डिग्री काॅलेज टनकपुर के एनएसएस का सात दिनी विशेष शिविर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ में शुरू हो गया। पहले दिन विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का प्रारंभ शिविरार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य से किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ की प्रधानाध्यापिका आशा आर्य उपस्थिति रहीं। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मक्कड़ ने किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें