फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुरु गोरखनाथ में रोपवे बनने से विकास के नए युग की होगी शुरूआत

Wed, 14 Feb 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत मंच में ​स्थित गुरू गोरखनाथ धाम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से टनकपुर में जनसभा में जिले के सीमांत मंच के गुरु गोरखनाथ धाम में रोप-वे के निर्माण की घोषणा किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गुरु गोरखनाथ धाम में रोप-वे बनने से विकास के एक नए युग की शुरूआत होगी। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक विकास की दौड़ में पिछड़ने वाले सीमांत मंच क्षेत्र में रोप-वे बनने से पर्यटन गतिविधियों के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


कोट
विकास की बाट जोह रहे सीमांत मंच क्षेत्र में रोप-वे के निर्माण से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। गुरु गोरखनाथ धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी लाभ होगा। - राहुल महर, ग्रामीण।
कोट
गुरु गोरखनाथ धाम में रोप-वे की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और यूपी से सीएम योगी आदित्य नाथ सहित सभी का आभार। - रामनाथ, मठाधीश।
विज्ञापन

कोट
गुरु गोरखनाथ धाम में रोप-वे के निर्माण से जहां आम श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में सहूलियत होगी। वहीं दिव्यांगों को भी धाम के दर्शन की सुविधा मिल सकेगी। - पूजा महर, ग्राम प्रधान।
कोट
यह सब डबल इंजन की सरकार में ही संभव था। गुरु गोरखनाथ धाम के लिए रोप-वे की सुविधा से क्षेत्र में विकास के नए युग का आगमन होगा। - चतुर सिंह बोहरा, ग्रामीण।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें