फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब झारखंड के युवा भर्ती रैली के लिए पहुंचे

Sat, 23 Nov 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती में झारखंड के युवाओं का ट्रेन से नगर पहुंचना शनिवार को भी जारी रहा। कई युवा सुबह से ही ट्रेनों से आकर बस और टैक्सी से जाते रहे। रोडवेज की ओर से बस स्टेशन में 15 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गईं। कम संख्या होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले पांच-छह दिनों से यूपी के युवाओं की भीड़ नगर में उमड़ी थी। शुक्रवार को भी यूपी के युवाओं का पिथौरागढ़ से आना जारी था, लेकिन शनिवार को और कम हो गया। अब झारखंड के युवा दूसरे दिन भी पिथौरागढ़ जाते रहे।
सुबह पैसेंजर ट्रेन से उतरे बिहार के जिला चतरा निवासी कुंदन कुमार, नितीश कुमार, विपिन कुमार, रविंद्र यादव भर्ती को लेकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि वह पूरी तैयारी से आए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही धनबाद समेत अनेक क्षेत्र के युवाओं की टोली भी पहुंची। बसों के मामले में एआरएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अब युवाओं की संख्या कम होने पर अब कुमाऊं रीजन की 15 नई अतिरिक्त बसों को ही लगाया गया है। जैसे-जैसे युवा आ रहे हैं, बस युवाओं को लेकर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें