फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडलक जीआईसी में शिक्षकों का टोटा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे जीआईसी मडलक में शिक्षकों की भारी कमी पर भड़के ग्रामीण शिक्षा विभाग के खिलाफ नार - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे जीआईसी मडलक में शिक्षकों की कमी से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सीमावर्ती क्षेत्र के कॉलेज की अनदेखी का आरोप लगा प्रदर्शन किया। मानकों के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजपाल सामंत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां शिक्षकों के 20 में से 15 पद लंबे समय से खाली है। इस कारण पढ़ाई पर असर पर रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षकों की तैनाती का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने और आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गणेश बोहरा, भुवन भट्ट, शंकर राम, भीम पंत, पुष्कर धौनी, संतोक रावत, देवी चंद, केशव चंद, पूरन पंत, प्रेम सिंह आदि थे।
मडलक में पढ़ते हैं सात ग्राम पंचायतों के छात्र
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी मडलक में सात ग्राम पंचायतों डुंगरालेटी, सेलपेडू, बगोटी, मजपीपल, मडलक पांडेय, गुरेली, गुडमांगल के विद्यार्थी पढ़ते हैं। वहां 400 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन शिक्षकों की कमी से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं सीईओ जितेंद्र सक्सेना का कहना है कि शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

बमनपुरी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका नियुक्त
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी ग्राम में स्ट्रांगफार्म स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से एक मात्र शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा था। प्रधान भावना नेगी ने शिक्षक की तैनाती के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर शिक्षक की तैनाती की मांग की थी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज को भी पत्र भेजा था। इसलिए उन्होंने भी डीएम को पत्र भेज स्ट्रांगफार्म प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक तैनात करने के लिए कहा था। इसके अनुपालन में डीईओ ने अध्यापिका लीला देवी को बमनपुरी प्राथमिक पाठशाला में तैनात कर दिया है। अब शिक्षिका ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके लिए ग्रामीणों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, डीएम, शिक्षाधिकारी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें